उत्तर प्रदेश: इन दिनों महाकुंभ की धूम मची हुई है। प्रदेश की सरकार भी इस आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। कुंभ को लेकर सरकार ने पूरे जोर पर तैयारियां करी हुई है। प्रयागराज में हर वो चीजें संभव करी जो कि होना चाहिए था। लेकिन इसी को लेकर विपक्षी पार्टी ने सरकार के उपर हमला बोल दिया है। विपक्षी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के सभी आकड़े फर्जी है। उनके इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में माहौल गर्माया हुआ है। बता दें कि अखिलेश यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेस में यह बात कहीं।
क्या बोले अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर बयान दिया है और सरकार के ऊपर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही है। सुनने में ये भी आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। मोटी.मोटी बात ये है कि भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।
व्यापारी कानपुर छोड़कर जा रहे. अखिलेश
अखिलेश ने सरकार पर नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक के लिए निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा नोटबंदी में इन्होंने कहा था कि काला धन खत्म हो जाएगा। आज भ्रष्टाचार कितना बढ़ गया है। इस नोटबंदी के बाद जीएसटी आयाए व्यापारियों का नुकसान हुआए व्यापारी बरबाद हो गए। अब नयी लड़ाई सामने आई है कि कानपुर में सभी व्यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर्व के लिए और फाइन ट्यून करें तैयारियां: मुख्य सचिव….यह भी पढ़े





