आकाश आनंद की जोरदार वापसी: मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली/लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने दिल्ली में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी की औपचारिक घोषणा कर दी है। इस वापसी के साथ ही उन्हें पार्टी के एक नए और महत्वपूर्ण पद – “मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर” की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बसपा में नई भूमिका के साथ एंट्री

आकाश आनंद को इस वर्ष फरवरी में पार्टी से बाहर कर दिया गया था, लेकिन अप्रैल में उन्होंने पुनः पार्टी में वापसी की। अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है कि भविष्य में वे संगठन का अहम चेहरा रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारक भी बनाया गया है।

मायावती ने क्या कहा?

बसपा की ओर से जारी एक प्रेस बयान में मायावती ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से आकाश आनंद को यह नई भूमिका दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश इस बार पूरी जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे और आंदोलन के उद्देश्य को आगे बढ़ाएंगे।

बिहार चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा

बैठक में यह भी तय किया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने यह स्पष्ट किया कि वह बिना किसी गठबंधन के, अपने बलबूते पर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

मायावती का आतंकवाद और सामाजिक मुद्दों पर बयान

मायावती ने अपने संबोधन में देश में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त और प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए सरकार को अपने संसाधनों का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए।

दलित प्रतीकों के अपमान पर नाराजगी

मायावती ने तथागत गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के अपमान की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और राज्य सरकारों से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

बहुजन वालंटियर फोर्स (BVF) की फिर से सक्रियता

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी देशभर में अपने कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए ‘बहुजन वालंटियर फोर्स’ को फिर से संगठित करेगी, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिल सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से