AIM Congress-2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को जेम्स एजुकेशन कंपनी के चेयरमैन-फाउंडर सनी वर्की से मुलाकात की। सीएम डॉ. यादव ने वर्की को मध्यप्रदेश की एजुकेशन पॉलिसी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से भी अवगत कराया। सीएम डॉ. यादव ने वर्की को बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों का रुझान स्कूलों की तरफ बढ़ गया है। प्रदेश में शिक्षा को लेकर कई तरह के नवाचार किए जा रहे हैं। बैठक में सांदीपनि स्कूलों पर भी चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने वर्की को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 के लिए आमंत्रित किया।
गौरतलब है कि जेम्स एजुकेशन कंपनी शिक्षा, के-12 स्कूल एजुकेशन, एजुकेशनल मैनेजमेंट और एडटेक सेक्टर में काम करती है। बैठक में तय किया गया कि जेम्स एजुकेशन कंपनी मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों और विकासशील शहरों में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K-12 स्कूल कैंपस स्थापित करेगी। कंपनी ने इंदौर-भोपाल में स्कूल खोलने में रुचि दिखाई है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए स्किल्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कंपनी स्थानीय जरूरतों और भविष्य की लर्निंग आवश्यकताओं के अनुसार नेशनल और इंटरनेशनल करिकुलम को लागू करेगी। कंपनी संस्थागत गुणवत्ता मजबूत करने के लिए टीचर ट्रेनिंग और स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट करेगी। कंपनी टेक्नोलॉजी-सक्षम क्लासरूम और एसटीईएम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और एंटरप्रेन्योरशिप में फ्यूचर-रेडी प्रोग्राम तैयार करेगी।
AIM Congress-2026: इस तरह काम करती है कंपनी
कंपनी के चेयरमैन सनी वर्की ने सीएम डॉ. यादव को बताया कि उनकी कंपनी दुनिया के सबसे बड़े निजी के-12 एजुकेशन प्रोवाइडर्स में से एक है। कंपनी कई देशों में अलग-अलग करिकुलम वाले स्कूलों का नेटवर्क संचालित करती है। कंपनी का फोकस क्वालिटी एजुकेशन, टीचर डेवलपमेंट और एजुकेशनल इनोवेशन पर है।
AIM Congress-2026: इन देशों में फैला नेटवर्क
कंपनी के चेयरमैन वर्की ने बताया कि उनकी कंपनी की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। कंपनी मिडिल ईस्ट, एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में काम कर रही है। इसका मुख्यालय दुबई में है। बैठक के दौरान सीएम डॉ. यादव ने वर्की से कहा कि वे जीआईएस-2027 में जरूर भाग लें। इससे दोनों के संबंध और मधुर होंगे और आपसी सहयोग भी बढ़ेगा।


