,

AIM Congress-2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की राणा होल्डिंग्स के एमडी से मुलाकात, निवेश पर चर्चा कर दिया GIS-2027 का न्यौता

/aim-congress-2026-cm-dr-mohan-yadav-discuss-about-investment-in-mp/

AIM Congress-2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को राणा होल्डिंग्स लिमिटेड के चेयरमैन-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दर्शन सिंह राणा से मुलाकात की। दोनों के बीच मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर अहम चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर सहित कई मु्द्दों पर जानकारी ली। दोनों ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की बात कही।

गौरतलब है सीएम डॉ. मोहन यादव और राणा के बीच हुई बैठक में 10 साल के इंवेस्टमेंट प्रोग्राम का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में तय किया गया कि प्रस्तावित 10 वर्षीय इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम को निर्धारित प्रोजेक्ट माइलस्टोन्स के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सोलर पावर, ग्रीन हाइड्रोजन और संबंधित एनर्जी जेनरेशन और स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया जाएगा। प्रदेश में एआई, क्लाउड और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग डेटा सेंटर कैंपस और संबंधित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार किया जाए। इसके अलावा एडवांस्ड इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाली क्रिटिकल मिनरल्स रीसाइक्लिंग और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। बैठक में तय किया गया कि स्थानीय सप्लाई चेन से जुड़ी ई-मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एग्रीकल्चरल मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग स्थापित की जाए। राज्य सरकार भूमि, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्क्रिलिंग, अप्रूवल्स और समन्वित क्रियान्वयन के लिए कंपनी का सहयोग करेगी।

AIM Congress-2026: इन सेक्टरों पर दिया गया ध्यान

बैठक में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर्स, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, ई-मोबिलिटी और एग्रीकल्चरल मशीनरी पर फोकस किया गया। इन सेक्टरों को लेकर मध्यप्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। इन सेक्टरों में निवेश होने से राज्य में रोजगार और पावर जनरेशन के नए रास्ते खुलेंगे।

AIM Congress-2026: एमपी में बिजली सरप्लस और लैंड बैंक भी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राणा को बताया कि मध्यप्रदेश में हर सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। ग्रीन एनर्जी और रिन्युएबल एनर्जी को लेकर राज्य में बड़े स्तर पर काम हो रहा है। सरकार के पास बिजली सरप्लस में है और लैंड बैंक है। राणा होल्डिंग्स इसका लाभ उठा सकती है। सीएम डॉ. यादव ने कंपनी के एमडी राणा को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS) 2027 के लिए भी आमंत्रित किया।

AIM Congress-2026: ये है कंपनी का पोर्टफोलियो

एमडी राणा ने सीएम डॉ. यादव को बताया कि उनकी कंपनी अपनी पूंजी से निवेश करने वाली कंपनी है। कंपनी सब्सिडियरी कंपनियों के माध्यम से निवेश मैनेज करती है। कंपनी का पोर्टफोलियो करीब 1 लाख 76 हजार करोड़ है। कंपनी स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर्स, क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, मोबिलिटी और एग्रीकल्चरल मशीनरी में डील करती है। कंपनी यूएई, यूएस, अफ्रीका, पुर्तगाल, पैराग्वे, थाईलैंड में काम करती है।

read also: AIM Congress-2026: सीएम डॉ. मोहन यादव और डीपी वर्ल्ड के बीच हुई अहम बैठक, एमपी में लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार पर चर्चा

Tikamgarh Nagar Palika President: नगर पालिका अध्यक्ष को बड़ी राहत

Tikamgarh Nagar Palika President: हाईकोर्ट ने हटाने के आदेश पर लगाई रोक

Khairagarh School Lock: केजऊ स्मृति विद्या मंदिर में लगा ताला, धूप में बैठे सैकड़ों बच्चे

Khairagarh School Lock: जिले के ग्राम पंचायत देवरी स्थित केजऊ राम चौरे

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बारिश थमी तो बढ़ा तापमान,

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में अब तक 31.1

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन..

Aaj ka Rashifal: 8 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और