,

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा होगीं AI नैना, जानिए कौन है ये रोबोट या सुपरस्टार महिला?

AI Naina In Bigg Boss 18

‘बिग बॉस 18’ जल्द ही स्ट्रीम होने जा रहा है। इसकी घोषणा और प्रोमो जारी होने के बाद से और भी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें एक बार फिर सलमान खान होस्ट के तौर पर फिर वापस आएंगे।
हालांकि पहले कहा जा रहा था कि सलमान खान अपने बीमारी की वजह से इस बार भी होस्ट नहीं करेंगे लेकिन इस सब बातों पर रोक तब लगी जब खुद सलमान को प्रोमो की शूटिंग करते हुए देखा गया। टीजर में इस सीजन की थीम ‘टाइम का तांडव’ का भी खुलासा किया गया। अब कंटेस्टेंट्स को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। अब खबर ये भी है कि इसमें फिल्मी दुनिया के अलावा आप की नेत्री तो नजर आएंगी साथ ही AI भी नजर आ सकती है।

नैना होंगी बिग बॉस 18 का हिस्सा!
बिग बॉस में एक नया अपडेट देखने को मिलेगा जिसमें भारत की पहली एआई सुपरस्टार, नैना भी इस सीज़न का हिस्सा होंगी। भविष्य की थीम के अनुसार, नैना को शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि वह एक प्रतियोगी होंगी या बिग बॉस के साथ खेल में शामिल होंगी।

झांसी की है नैना
लेकिन बता दें कि नैना को इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है। नैना Avtr, भारत के फेमस इन्फ्लुएंसर्स में से एक है। इसे डिजिटल रूप से तैयार किया गया है, जिसे 2022 में भारत की पहली कंटेंट बेस्ड मेटा-प्रभावक कंपनी Avtr मेटा लैब्स ने बनाया था। झांसी की 22 वर्षीय नैना के इंस्टाग्राम पर 168,000 से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं, जहां वह फिटनेस और फैशन टिप्स शेयर करती है और जल्द ही उसके वीडियोज वायरल भी हो जाते हैं।

कब शुरू होगा बिग बॉस 18
बिग बॉस 18 की स्ट्रीमिंग कब से होगी इस बात का एलान अभी तक नहीं हुआ। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस शो की शुरूआत 5 अक्टूबर से हो सकती है। चाहत पांडे के अलावा इसमें निया शर्मा और स्त्री 2 फिल्म में सरकटा का रोल करने वाले सुनील कुमार भी दिखाई देगें। अब हो सकता है नैना Avtr भी नजर आएं।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…