,

आगरा पुलिस अलर्ट: शादी सीजन में सक्रिय “साहसी गैंग” पर शिकंजा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra Police alert: Crackdown on "spunky gang" active during wedding season

शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। शहर में विवाह समारोहों के दौरान होने वाली चोरी और चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान डीसीपी सिटी अली अब्बास के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं जो शहर से लेकर देहात तक के मैरिज होम्स, बैंक्वेट हॉल्स और भीड़भाड़ वाले आयोजन स्थलों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। इस अभियान के तहत पुलिस का मुख्य फोकस “साहसी गैंग” पर है, जो शादी समारोहों में चोरी की घटनाओं के लिए कुख्यात है।

यह गैंग बेहद चालाक तरीके से काम करता है। गिरोह के सदस्य महंगे और आकर्षक कपड़े पहनकर मेहमानों की तरह शादी समारोह में घुस जाते हैं। मौका मिलते ही ये लोग दूल्हा-दुल्हन के कमरों और गहनों के रखे स्थानों से कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

गैंग पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मैरिज होम्स के बाहर गिरोह के संदिग्ध सदस्यों के पोस्टर भी लगवाए हैं। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति पोस्टरों में दिख रहे लोगों को पहचानता है या कहीं उन्हें देखता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने कहा
“शादी का माहौल खुशियों का होता है, लेकिन कुछ अपराधी ऐसे मौके का गलत फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और जल्द ही ऐसे गिरोहों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

पुलिस ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके और विवाह समारोह सुरक्षित और खुशहाल माहौल में संपन्न हो सकें।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की