आगरा पुलिस का अभियान: खुले में शराब पीने वालों पर सख्ती, 204 लोग पकड़े गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा पुलिस का अभियान: खुले में शराब पीने वालों पर सख्ती, 204 लोग पकड़े गए

Reporter: Kareem Khan, Edit By: Mohit Jain

आगरा | 29 अक्टूबर 2025
शहर में खुले में शराब पीने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को थाना हरिपर्वत पुलिस ने एसीपी अक्षय महाडिक के नेतृत्व में 10 घंटे तक विशेष अभियान चलाया।

204 लोग पकड़े गए, 50 पर कानूनी कार्रवाई

अभियान के दौरान खुले में शराब पीते 204 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से 34 लोगों पर बीएनएस एक्ट के तहत चालान, जबकि 16 पर धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को थाना परिसर में बुलाकर खुले में शराब न पीने की शपथ भी दिलाई।

“दोबारा पकड़े गए तो होगी सीधी गिरफ्तारी” एसीपी अक्षय महाडिक

एसीपी अक्षय महाडिक ने बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। पहली बार पकड़े गए लोगों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है, लेकिन यदि कोई दोबारा खुले में शराब पीते पाया गया, तो उसके खिलाफ सीधा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शराब पिलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

एसीपी ने आगे बताया कि पुलिस दुकानों और ठेलों पर शराब पिलाने वालों की पहचान कर रही है। ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सामाजिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है।

“खुले में शराब पीना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”

एसीपी अक्षय महाडिक ने कहा “शहर की साख और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार चलेगा। खुले में शराब पीना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम