Agra: परशुराम चौक पर विवाद, झंडा लगाने की घटना के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश, पुलिस अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/agraparshuram-chowk-controversy/

Report by: Farhan Khan

Agra: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर बुधवार सुबह ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने और अब तक गिरफ्तारी न होने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

Agra: झंडा लगाने की घटना से बढ़ा तनाव

जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले कुछ असामाजिक तत्व परशुराम चौक पर पहुंचे और जूते पहनकर चौक पर चढ़ गए। वहां उन्होंने नीला झंडा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Agra: अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद पुलिस ने देर रात मामला दर्ज किया। हालांकि, समाज के लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कार्रवाई को लेकर असंतोष जाहिर कर रहे हैं।

Agra: वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चिन्हित लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Agra: अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान हुई घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने विवादित गतिविधि को अंजाम दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Agra: मौके पर पुलिस की तैनाती, स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है।

read also: Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर

Report by: Avinash Srivastwa Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम में पुरानी जीटी

Fire Incident: बोकारो के राम मंदिर मार्केट में भीषण आग, कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख

Fire Incident: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मार्केट में

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान शुरू, वार्ड 7 महुलडंगाल से हुई पहल

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर

Ramayana Spoiler: पहले भाग में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Spoiler: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर