,

Agra: क्रिसमस से पहले ताजमहल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, वीकेंड पर 62 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra

Agra: क्रिसमस से पहले पड़े वीकेंड पर कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद विश्व धरोहर ताजमहल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 62 हजार 3 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। लंबे समय बाद ताज परिसर में ऐसी रौनक दिखी, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह नजर आया।

आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सबसे ज्यादा 33 हजार 942 पर्यटक ताजमहल पहुंचे, जबकि शनिवार को 28 हजार 61 सैलानियों ने स्मारक का भ्रमण किया। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां नजदीक होने के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा पहुंचे।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते ताजमहल के पूर्वी गेट पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। सुरक्षा जांच के बाद पर्यटक लगातार प्रवेश करते नजर आए। वहीं पश्चिमी गेट पर भी दिनभर भारी भीड़ बनी रही।

पर्यटन अधिकारियों के मुताबिक, मौसम में ठंड बढ़ने के बावजूद सैलानियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। क्रिसमस और नववर्ष के सीजन में आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इससे होटल, गाइड, फोटोग्राफर और स्थानीय पर्यटन कारोबार को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की