,

AGRA: घने कोहरे का असर, ट्रेनें हुई लेट,यात्री हुए परेशान

AGRA

AGRA: सोमवार सुबह सर्दी का सीजन का पहला घना कोहरा छा गया। कोहरे के चलते आगरा कैंट स्टेशन पर आने-जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।

सुरक्षा के चलते ट्रेनों की रफ्तार कम
रेलवे अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि शताब्दी सहित कई ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए जहां कोहरा अधिक है वहां ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।

कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका
कोहरे के कारण कोसी से दिल्ली, ईदगाह स्टेशन से भरतपुर और आगरा कैंट से होशियारपुर जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भटकना पड़ा।

इन ट्रेनों में हो रही देरी
तेलंगाना एक्सप्रेस करीब एक घंटा इकतालीस मिनट लेट चली। पीआर एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे अट्ठाईस मिनट देरी से रवाना हुई। नेड-सुर्न एक्सप्रेस करीब तीन घंटे उनतीस मिनट लेट है। राजधानी एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से चल रही है। पंजाब मेल, शताब्दी, गतिमान, मंगल और अन्य सुपरफास्ट ट्रेनें भी एक से दो घंटे तक लेट हैं।

यात्रियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण यात्रा बेहद मुश्किल हो गई है और समय पर गंतव्य तक पहुंचना चुनौती बन गया है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…