,

Agar : आगर मालवा में नौकरी का झांसा देकर बड़ा फर्जीवाड़ा, दो भाइयों पर ठगी के गंभीर आरोप

Agar

रिपोर्ट: सचिन खरे

फर्जी संस्था के नाम पर युवाओं से वसूले पैसे

Agar आगर मालवा जिले में रोजगार दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि साजिद और वाजिद नाम के दो सगे भाइयों ने “लघु उद्योग विकास परिषद” के नाम से संदेश भेजकर युवाओं को बुलाया और नौकरी का भरोसा दिलाया। इसके बदले प्रति युवक से करीब 6,500 रुपये वसूले गए।

ट्रेनिंग के बहाने भोपाल ले जाकर की गई वसूली

Agar पीड़ितों का कहना है कि शुरुआती रकम लेने के बाद उन्हें ट्रेनिंग के नाम पर भोपाल ले जाया गया, जहां उनसे अलग से 1,500 रुपये और लिए गए। इसके बावजूद न तो किसी को नौकरी मिली और न ही जमा कराई गई राशि वापस की गई।

शिकायत करने पर मिली धमकी, कलेक्टर से की गुहार

Agar जब ठगी का शिकार हुए युवक-युवतियों ने अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपियों और उनके साथियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में पीड़ित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपी। पीड़ितों ने पूरे मामले की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Read this: Balod News बालोद पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता, 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…