,

ग्वालियर हादसे में नातिन के बाद नानी की भी मौत, नाना की हालत गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: डबरा बायपास पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय नातिन और उसकी 55 वर्षीय नानी की मौत हो गई। हादसे में नाना गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज ग्वालियर के जेएएच ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीगंज निवासी जंडेल सिंह अपनी पत्नी लता परिहार और सात वर्षीय नातिन निवृति के साथ बाइक से दतिया के इंदरगढ़ जा रहे थे। तीनों का मकसद एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था।

जैसे ही वे ग्वालियर-डबरा-झांसी हाईवे पर सहराई पुल के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

डबरा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने नातिन निवृति को मृत घोषित कर दिया। नाना-नानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर के जेएएच ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद नानी लता परिहार बेहोश थीं और वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रही थीं। शनिवार-रविवार की रात लगभग 1 बजे उनका निधन हो गया। पोस्टमॉर्टम रविवार को डबरा पुलिस की निगरानी में कराया गया।

बताया गया है कि नातिन निवृति अपने माता-पिता के तलाक के बाद नाना-नानी के साथ ही रहती थी। हादसे में घायल नाना जंडेल सिंह के चेहरे, जबड़े और सिर में गंभीर चोटें हैं, और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डबरा सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के