दिल्ली के बाद अब आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुम्बई: देश में धमकी का नया कल्चर चल निकला है, धमकी से बेचारे पुलिस व प्रशासन दोनों को परेड करना पड़ जाता है या फिर यूं कहें कि कोई है, जो प्रशासन को अपने इसारों पर दौड़ा रहा है। जब भी मन करता है और वो एक धमकी देता है फिर प्रशासन के तमाम अधिकारी जो कभी दफ्तर के बाहर न निकले हो, वह फील्ड में सक्रिय हो जाते हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली में 5 दिन पहले स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिससे अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था। वहीं आज 13 दिसंबर को फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके चलते प्रशासन ने दौड़ लगाई और स्कूलों की छानबीन करना शुरू कर दी लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी बम बरामद नहीं हुआ। अब बात यहां भी खत्म नहीं होती अब मुम्बई प्रशासन को भी दौड़ा दिया गया। दरअसल देश की प्रमुख संस्था RBI को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। जिससे पुलिस ही नहीं आरबीआई तथा केंद्र सरकार तक के हाथ पांव फूल गए।

रूसी भाषा में दी धमकी
जानकारी के मुताबिक आरबीआई के ईमेल पर एक मेल आया जो कि रूसी भाषा में था। जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद आरबीआई व प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और चेकिंग अभियान तेज किया लेकिन बम नहीं मिला है।

1 महीने में दूसरी बार दी धमकी
एक महीने में ये दूसरी बार है जब ऐसा हुआ है। इस संबंध में आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल आया है। मेल रूसी भाषा में है। जिसमें आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात कही गई है। इस मामले में माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 19 नवंबर को ही आरबीआई के कस्टमर केयर के नंबर पर फोन आया था। इसमें भी बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इस दौरान फोन करने वाले ने खुद को लश्कर ए तैयबा का सीईओ बताया था। आए दिन धमकी भरे फोन और ई-मेल ने खुफिया एजेंसी के प्रमुखों की नींद उड़ा दी है। रूसी भाषा में ई-मेल भेजने को लेकर ऐसी भी आशंका है कि कोई संगठन साजिश के तहत ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Datia: जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, आरोपी हिरासत में

Report: Vijay Datia (मध्य प्रदेश): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी

कोरबा में Illegal Mining पर कार्रवाई: 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्त

Illegal Mining: कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज

मुंगेली में Nursing Home Act Violation पर बड़ी कार्रवाई: गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील

Nursing Home Act Violation: मुंगेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन

Sirmaur: निजी बस की मनमानी से बांदल अलग-थलग, एचआरटीसी बहाली की उठी मांग

Edit by: Priyanshi Soni Sirmaur: सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र स्थित बांदल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: रायगढ़ कार्बन प्लांट हादसा:

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें MP: MP में बादल

Horoscope: 12-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल.. Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज