ग्वालियर के दाल बाजार में मिलावटी मसालों का भंडाफोड़, 1.75 लाख रुपए का माल जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: दाल बाजार में मंगलवार दोपहर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन मसाला पिसाई केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर मिलावटी मसाले पाए गए, जिन्हें जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए के मिलावटी मसाले बरामद किए गए।

टीम ने सबसे पहले मंडी कमेटी वाली गली स्थित मनीष गोयल के बालाजी पिसाई केंद्र की जांच की, जहां हल्दी और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इसके बाद, जगदीश मंदिर वाली गली में दयाराम साहू के जय बालाजी पिसाई केंद्र पर छापेमारी की गई। जांच में पता चला कि हल्दी में चावल का चूरा मिलाया जा रहा था। यहां से 125 किलो हल्दी और 125 किलो मिर्ची पाउडर जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है।

तीसरे केंद्र, माणिक साहिब का बाड़ा स्थित संतोष गुप्ता के ओंकार पिसाई केंद्र पर भी टीम ने कार्रवाई की। यहां हल्दी, धनिया, मिर्ची पाउडर और बेसन के साथ हरा, लाल और पीले रंग के नमूने बरामद किए गए। इस केंद्र से 500 किलो मिर्ची, 60 किलो धनिया, 200 किलो बेसन और 70 किलो हल्दी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है।

इस कार्रवाई में संभागीय उड़नदस्ते के प्रभारी अवनीष गुप्ता, गिरीश राजौरिया, सतीष शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश शिरोमणि शामिल रहे।

Salim Kumar Funeral : पारावुर स्थित आवास पर होगा सलीम कुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Salim Kumar Funeral : कोच्चि/पारावुर। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और राष्ट्रीय

India vs Afghanistan Test : भारत की मजबूत बढ़त जारी, सलीम ने झटके अहम विकेट; पंत शतक से चूके

India vs Afghanistan Test : न्यू चंडीगढ़, 7 जून: अफगानिस्तान के खिलाफ

MP Top 10: विकास और जनकल्याण पर फोकस

शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं पर जोर

TOP 10: छत्तीसगढ़ की प्रमुख 10 खबरें

1. TOP 10: राज्य में मानसून की जोरदार बारिश TOP 10: छत्तीसगढ़

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 8 जून 2026, रविवार को ज्येष्ठ मास

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के