दीपोत्सव-2025 को लेकर अयोध्या में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डीएम ने लगाई मजिस्ट्रेट ड्यूटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम
  • राम की पैड़ी, सरयू घाट और रामकथा पार्क पर बनेगी सुरक्षा व व्यवस्था की मजबूत चेन
  • श्रीराम जन्मभूमि से लेकर हनुमानगढ़ी तक 47 रिजर्व मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

BY: Yoganand Shrivastava

अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव-2025 के पावन अवसर पर फिर एक बार जगमगाने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में होने वाला यह विश्वविख्यात आयोजन न केवल भव्यता का प्रतीक है बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव का भी उत्सव बन चुका है। इस वर्ष 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रस्तावित प्रांतीयकृत दीपोत्सव मेला-2025 के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियां पूरी कर ली हैं।

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने सौंपी जिम्मेदारी, सभी स्थलवार मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपोत्सव मेला-2025 के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने, कानून व्यवस्था बनाये रखने और वीवीआईपी आगमन की दृष्टि से मजिस्ट्रेट ड्यूटी तैनात की है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण आयोजन को सफल बनाएंगे।

दीप प्रज्ज्वलन से लेकर शोभायात्रा तक हर स्थल की जिम्मेदारी तय
दीप प्रज्ज्वलन से संबंधित कार्यों के लिए अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी और तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम नारायण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। शोभायात्रा (साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क) के सुचारु संचालन हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी गजेन्द्र कुमार को प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं हेलीपैड निकट रामकथा पार्क व पुष्पवर्षा मंच की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम को सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में साथ रहने हेतु डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा को प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राज्यपाल महोदया की फ्लीट और कार्यक्रमों के लिए उप जिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया को जिम्मेदारी दी गई है। सरयू अतिथि गृह में वीवीआईपी अतिथियों के खान-पान और आतिथ्य सत्कार की संपूर्ण व्यवस्था उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में सुनिश्चित की जाएगी।

राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और घाटों पर विशेष नियंत्रण
रामकथा पार्क की संपूर्ण व्यवस्था मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को सौंपी गई है, जिनके साथ 12 अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है। राम की पैड़ी पर होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्था एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह के अधीन रहेगी। नया घाट सरयू आरती स्थल पर संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह को दी गई है।

मीडिया, यातायात और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
मीडिया टीम नौका संचालन, कच्चा-पक्का घाटों की व्यवस्था, एयरपोर्ट, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल कार्यों के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एडीएम एलओ इन्द्राकान्त द्विवेदी को समस्त यातायात व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया टीम नौका व घाट प्रबंधन की जिम्मेदारी एएम बाराबंकी विवेकशील यादव और जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी को दी गई है।

मुख्य स्थल श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कारसेवकपुरम पर भी विशेष ड्यूटी
20 अक्टूबर को होने वाले मुख्य दीपोत्सव दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एडीएम (कानून व्यवस्था) इन्द्राकान्त द्विवेदी की तैनाती रहेगी।हनुमानगढ़ी, मणिराम दास छावनी, बड़ा भक्त माल, दिगंबर अखाड़ा, कारसेवकपुरम आदि प्रमुख स्थलों पर भी डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बना रहे।

मेला नियंत्रण कक्ष और 47 रिजर्व मजिस्ट्रेट भी तैनात
सिंचाई गेस्ट हाउस नया घाट में केंद्रीय मेला नियंत्रण कक्ष 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके अलावा 47 आरक्षित मजिस्ट्रेट भी किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

विद्युत, अग्निशमन, बैरिकेडिंग व मंचों की सुरक्षा होगी प्रमाणित
दीपोत्सव के पूर्व सभी स्थल विद्युत सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मंच-पंडाल, अग्निशमन व खाद्य गुणवत्ता की जांच से गुजरेंगे। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रमाण-पत्र मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को समय से उपलब्ध कराएं।

भक्ति और प्रकाश का संगम बनेगा दीपोत्सव 2025
अयोध्या का दीपोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि “रामराज्य के आदर्शों” का उत्सव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान बन चुका है। सरयू तट पर दीपों की अनगिनत ज्योति जब एक साथ प्रज्वलित होगी, तो वह दृश्य न केवल अयोध्या बल्कि पूरे विश्व को रामभक्ति के आलोक में सराबोर कर देगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

NEIAH: राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का गौरव – डॉ. द्विवेदी NEIAH सलाहकार समिति के सदस्य बने

NEIAH: इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी को भारत सरकार

NEIAH: राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का गौरव – डॉ. द्विवेदी NEIAH सलाहकार समिति के सदस्य बने

NEIAH: इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी को भारत सरकार

IMD Rain Forecast: आधे MP में 27-28 जनवरी को भारी बारिश का अलर्ट, ठंड भी बढ़ेगी

IMD Rain Forecast: मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल के अनुसार, 26 जनवरी

HR News 25-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

HR News 25-01-2026: HR News 25-01-2026: सोनीपत के ट्रिपल आईआईटी में हथियारबंद

CG News 25-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 25-01-2026: CG News 25-01-2026: बालोद के जंगल में महिला की

MP News 25-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 25-01-2026: MP News 25-01-2026: आधे मध्य प्रदेश में बारिश का

Horoscope 25-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope 25-01-2026 Horoscope 25-01-2026: मेष राशि आज का दिन आपके लिए आनंद

Madhya Pradesh : राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मैहर सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा Madhya Pradesh लोक स्वास्थ्य एवं

Madhya Pradesh : वृद्धजनों की सेवा और दिव्यांग सशक्तिकरण को नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सरकार का फोकस : सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन Madhya Pradesh मुख्यमंत्री

Rohtas : हर्ष फायरिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव शिवसागर पुलिस की सक्रिय कार्रवाई Rohtas  रोहतास जिले

Jammu and Kashmir: शहीद हुए जवान हरेराम कुंवर को बेटे ने दी अंतिम विदाई

पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार Jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर के

Madhya Pradesh : विविधता में एकता से सशक्त भारत: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

स्थापना दिवस समारोह का महत्व Madhya Pradesh भोपाल में शनिवार, 24 जनवरी

Odisha: निकोटीन और तंबाकू उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध लागू

प्रतिबंध का दायरा Odisha ओडिशा सरकार ने राज्य में गुटखा, पान मसाला

Balrampur Murder Case: मुरका जिड़गी पारा में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला

REPORT: Sunil Kumar Balrampur Murder Case: बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र के

Pandit Yuvraj Pandey Security Issue पर विवादित बयान से राजनीति गर्म

Pandit Yuvraj Pandey Security Issue: कथावाचक पं. युवराज पांडेय ने हाल ही

Aurangabad : बैंक रिकवरी टीम पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल

रिपोर्ट : दीनानाथ मौआर ऋण वसूली के दौरान भड़की हिंसा Aurangabad बिहार

IPS Rajesh Kumar Agrawal Promotion: कॉलर बैच लगाकर दी गई पदोन्नति

REPORT- Dinesh Gupta IPS Rajesh Kumar Agrawal Promotion: सरगुजा रेंज के आईजी

Bihar 24 January: सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार

Report: Avinash Shrivastava भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी से एसएसपी संजय कुमार वर्मा की शिष्टाचार भेंट

Report: Vandna Rawat पारिवारिक वातावरण में हुई मुलाकात Lucknow उत्तर प्रदेश के