लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स हुए गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से नहीं है कोई ताल्लुकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lawrence Bishnoi

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी की गिरफ्तारी पंजाब और कुछ अन्य राज्यों से हुई है। लॉरेंस गैंग के खिलाफ यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। फिलहाल शूटर्स से पूछताछ की जा रही है।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद अलग – अलग राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल लोगों को तलाशा जा रहा है। आने वाले समय में और भी कई गिरफ्तार हो सकती है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिद्दीकी मर्डर केस में इस समय जीशान अख्तर और शिवा नाम का शूटर फरार है।

स्पेशल सेल एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा, “7 शूटरों को गिरफ्तार किया गया है…पहली गिरफ्तारी रितेश की 23 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। राजस्थान से सुखाराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब के अबोहर और सिरसा से भी गिरफ्तारियां हुई हैं। ये राजस्थान में सुनील पहलवान नामक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे थे। इन्होंने दो बार रेकी भी की थी। इनके पास से जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी बरामद हुई है…उसके(टारगेट के) मामा राजनीतिक पृष्ठभूमि से है और उसका कारोबार भी है… इसका (बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से) उससे अभी तक कोई लिंक सामने नहीं आया है…”

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी शिकंजा कसा है। एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अनमोल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2024 को सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में उसकी कथित संलिप्तता उजागर हुई। इसके बाद बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी अनमोल का नाम सामने आया है।

जांच में पता चला कि हत्या करने वाले संदिग्ध शूटर अनमोल के सीधे संपर्क में थे। इन शूटरों ने हत्या से पहले एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के जरिए अनमोल से बातचीत की थी। अनमोल बिश्नोई का कनेक्शन अमेरिका और कनाडा से भी है, जिससे वह विभिन्न आरोपियों के संपर्क में था।

RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल – सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

RASHIFAL TODAY: मेष राशि RASHIFAL TODAY: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: Government of Madhya Pradesh का बड़ा फैसला –

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान