BY: Yoganand Shrivastva
ग्वालियर: कंपू थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। हादसा रॉक्सी पुल के पास जैन पेट्रोल पंप के सामने सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ। ऑटो में गर्भवती महिला, उसका पति, चालक और दो अन्य परिजन सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गर्भवती महिला के पति के पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। बाकी तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। गर्भवती महिला सुरक्षित है, यह राहत की बात रही।
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ। कार क्रमांक UP80-GZ-7299 में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने कार और उसमें बैठे लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।





