,

शारीरिक शोषण के आरोप में युवक को जूतों की माला पहनाकर पीटा

A young man was beaten up after being garlanded with shoes on the charge of physical abuse

BY- ISA AHMAD

भानुप्रतापपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को जूते की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से पिटाई का सामना करना पड़ा। मामला एक युवती के शारीरिक शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।

इस घटना से आक्रोशित होकर युवती ने स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और युवक को पकड़कर उसकी सरेआम पिटाई की। युवक को जूते की माला पहनाई गई और उसे थाने तक ले जाया गया, जहां अब पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुँचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और आरोपित युवक पर कानूनी कार्यवाही की अपील की है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह ठाकुर

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…