,

उज्जैन में महिला से 7 लाख के सोने के कंगन लूटे, पुलिस वर्दी में बदमाश फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन: नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से तीन बदमाशों ने डर दिखाकर लगभग 7.60 लाख रुपए मूल्य के सोने के कंगन लूट लिए। बदमाशों ने महिला को सड़क पर आगे किसी वारदात का भय दिखाया और उसके दोनों हाथों के कंगन उतरवा कर लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, साईंनाथ कॉलोनी निवासी सरोज जैन अपने घर से चौमुखा जैनालय, सुभाष नगर मंदिर जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि आगे लूटपाट हो सकती है और उनके कंगन उतार देने को कहा। महिला ने अपनी दोनों हाथों में पहने लगभग 6 तोले सोने के कंगन उतार दिए, जिन्हें बदमाश ले गए।

महिला के अनुसार, दोनों युवक हेलमेट और पुलिस वर्दी (खाकी पेंट और जैकेट) पहनकर आए थे और आगे लूट की धमकी दी। इसके बाद एक तीसरा युवक आया और अपनी गले की चेन देकर दोनों को कंगन बांधने का झांसा दिया। महिला ने बाद में देखा कि उसे दिए गए कागज में कुछ नहीं था।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीनों बदमाश महिला को बातों में उलझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की शिकायत महिला ने नीलगंगा थाने में दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के