चंडीगढ़ में देशभक्ति की लहर, सिविल डिफेंस की अपील पर उमड़ी युवाओं की भीड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

चंडीगढ़ – भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर चंडीगढ़ से सामने आई है। यहां नागरिकों, विशेषकर युवाओं ने जिस उत्साह और जिम्मेदारी के साथ देशसेवा की इच्छा जताई, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

देश सेवा के लिए उमड़े युवा

पाकिस्तान की ओर से की गई मिसाइल और ड्रोन हमलों की विफलता और भारत की प्रभावशाली जवाबी कार्रवाई के बीच, चंडीगढ़ प्रशासन ने सिविल डिफेंस वालंटियरों के लिए आमंत्रण जारी किया। इस एक अपील के बाद, वालंटियर बनने के लिए सैकड़ों लोग चंडीगढ़ में एकत्र हो गए। समाचार एजेंसी ANI द्वारा साझा एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सरकारी बिल्डिंग के बाहर बड़ी संख्या में युवा खड़े हैं—सभी देश की सेवा करने के लिए तैयार।

‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगे

मौके पर उपस्थित युवाओं में देशभक्ति का जुनून इस कदर था कि उन्होंने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवाओं का यह जोश दर्शाता है कि देश के नागरिक सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर स्वयंसेवक बनकर भी खड़े हो सकते हैं।

तनाव की पृष्ठभूमि: कहां से शुरू हुआ मामला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत सरकार ने जवाबी कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पीओके के भीतर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत की इस निर्णायक कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिला उठा और उसने भारत पर ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट्स से हमले शुरू किए।

हालांकि, भारतीय वायुसेना और डिफेंस सिस्टम ने न सिर्फ सभी हमलों को विफल किया, बल्कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के छह एयरबेस और कई रडार सिस्टम तबाह कर दिए। इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत की जनता खासकर युवा वर्ग के भीतर देशभक्ति का जोश देखने को मिल रहा है, वह देश की एकजुटता और सामर्थ्य का प्रमाण है।

Child Death: अवैध ईंट भट्टे संचालन में 6 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत

Report by: Avinash Chandra, Edit by: Priyanshi Soni Child Death: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)

Rudraprayag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 1 दिवसीय रुद्रप्रयाग दौरा

Rudraprayag: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर

Ambikapur: 12वीं परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अम्बिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र में आज

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेैं.. 1. स्कूल में बच्चों का

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. आधे मध्य प्रदेश में

Horoscope: 20-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के