रिपोर्टर: शैलेंद्र पारे
रतलाम: डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी कोदर सिंह ने अपने सरकारी निवास पर फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।जानकारी के अनुसार, कोदर सिंह रतलाम एसपी कार्यालय में तैनात थे और पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के कारणों की पूरी जांच कर रही है। रतलाम पुलिस लाइन में इस घटना से सहकर्मियों में शोक का माहौल है।





