,

आगरा में प्रेमी जोड़े की पंचायत ने कराई शादी, परिवारों की रजामंदी के बाद दोनों हुए एक

- Advertisement -
Ad imageAd image
A panchayat arranged the marriage of a couple in Agra, and after the consent of their families, they became one.

REPORT- FARHAN KHAN

आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया, जब पंचायत ने दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद लड़की को लड़का अपने घर ले गया और दोनों खुशी-खुशी अपने जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं।

घर से भागा प्रेमी जोड़ा, पंचायत ने दिया समाधान

मामला खेड़ा जवाहर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले संदीप 6 दिसंबर को अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया था, क्योंकि दोनों परिवार उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों द्वारा मामले का विरोध बढ़ने पर सामाजिक संगठन कुशवाह समाज की पंचायत ने हस्तक्षेप किया।

8 दिसंबर को पंचायत ने कराई शादी

8 दिसंबर को पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। पंचायत ने स्थिति को समझने और दोनों की सहमति जानने के बाद फैसला सुनाया कि दोनों की शादी करा दी जाए।
इसके बाद प्रेमी जोड़े का विवाह सती माता मंदिर में परंपरागत तरीके से संपन्न कराया गया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की की जिम्मेदारी निभाने का वादा

पंचायत में निर्णय लिया गया कि भविष्य में लड़की की पूरी जिम्मेदारी लड़का उठाएगा। दोनों के परिवारों ने भी इस फैसले को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद प्रेमी जोड़ा खुशी-खुशी अपने घर लौट गया।

दोनों परिवारों ने किया स्वीकार

शादी संपन्न होने के बाद जब दोनों घर पहुंचे, तो परिवारों ने उन्हें स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही गांव में इस मामले को लेकर अब माहौल शांत है और दोनों के वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की