राजस्थान के अलवर में युवती पर कुत्तों का हमला, शोर सुनकर बचाई गई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के जेके नगर में एक भयावह घटना सामने आई, जहां कुत्तों के झुंड ने अचानक एक युवती पर हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे की है, जब 18 वर्षीय नव्या मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रही थी। तभी 8-10 कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

चीख सुनकर पहुंचे लोग, बाल-बाल बची जान

नव्या ने बताया कि उसने कुत्तों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे लगातार आक्रामक होते गए। जब उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा, तो वह जमीन पर गिर पड़ी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया। हालांकि, इस हमले में नव्या के शरीर पर कई जगह घाव हो गए।

घटना से सदमे में आई युवती

स्थानीय निवासी मिट्ठन लाल गुप्ता के अनुसार, इस हमले के बाद नव्या इतनी डर गई कि वह घर में चुपचाप बैठी रही और काफी देर तक रोती रही। वह फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही है और उसका दो दिन बाद एक महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल था, लेकिन अब वह इतनी सहमी हुई है कि घर से बाहर जाने में भी डर महसूस कर रही है।

पहले भी हो चुके हैं हमले, प्रशासन बेखबर

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां पहले भी कुत्तों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। पास के एक मकान में कुछ लोगों ने कुत्ते पाल रखे हैं, जो अक्सर लोगों पर हमला करते हैं। शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने कुत्तों के मालिकों को फटकार भी लगाई।

इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिससे यह साबित होता है कि किस तरह कुत्तों ने अचानक नव्या पर हमला किया और कैसे लोगों ने उसे बचाया। अब स्थानीय लोग प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

शिक्षा क्षेत्र में बस्तर नं.1, नीति आयोग ने दिया 3 करोड़ का पुरस्कार..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन