,

मुठभेड़ में 10 हजार का ईनामी बदमाश घायल

बुलंदशहरः कोतवाली नगर पुलिस की ईनामी बदमाश शानू से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि ईनामी बदमाश को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया था तभी बदमाश शानू ने पुलिस के उपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जबावी फायरिंग की जिसमें ईनामी बदमाश को एक गोली लग गई। बाद में पुलिस ने बदमाश को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। बता दें कि शानू के उपर कई आपराधिक मामले दर्ज है और पुलिस ने उसके उपर इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को काफी समय से बदमाश की तलाश थी। बता दें कि बदमाश के उपर 10 हजार का इनाम घोषित था।

बदमाश शानू घायल साथी हुआ फरार


जानकारी के मुताबिक बदमाश शानू पर गौकशी के कई मामले दर्ज है। पूर्व में भी गौकशी के मामले दर्ज हो चुके है। शनिवार रात को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के पास पुलिस की शानू से मुठभेड़ हो गई। जिसमें शानू घायल हो गया। मौके से पुलिस ने 1 तमंचा एवं कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की है। बता दें कि बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

लिव-इन रिलेशनशिप, इंतकाम की फेहरिस्त !.. यह भी पढ़े

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…