,

बालोद: स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी का भंडाफोड़, ACB ने दो बाबुओं को रंगेहाथों पकड़ा

Balod: Bribery racket busted in health department, ACB catches two clerks red-handed

रिपोर्ट- राजेश साहू, एडिट- विजय नंदन

बालोद: जिले के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के दो कर्मचारियों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी सहायक ग्रेड-2 युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर हैं। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने एक वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के लिए 50,000 रुपये की मांग की थी। एसीबी की टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर आरोपियों को 30,000 रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी की जांच और कार्रवाई जारी है। यह मामला जिले में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

जनवरी 2025 से अब तक, छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विभिन्न विभागों के 10 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। इनमें से अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित हैं। मुख्य गिरफ्तारियां ये हैं

  • NTPC रायगढ़ के उप महाप्रबंधक विजय दुबे: साढ़े चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार।
  • बलरामपुर में पटवारी मोहन सिंह: जमीन बंटवारे के लिए 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।
  • सूरजपुर में क्लर्क प्रमोद यादव: नक्शा काटने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार।
  • रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क चवाराम बंजारे: 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
  • जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेम्बुरने: दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार।
  • रायपुर में बिजली कनेक्शन के लिए सहायक इंजीनियर प्रवीण साहू: 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…