,

इंदौर में 24 किन्नरों ने जहरीला पदार्थ पीया, चार ने किया आत्मदाह का प्रयास

- Advertisement -
Ad imageAd image
इंदौर में 24 किन्नरों ने जहरीला पदार्थ पीया, चार ने किया आत्मदाह का प्रयास

Reporter: Devendra Jaiswal, Edit By: Mohit Jain

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के नन्दलालपुरा में बुधवार की शाम को 24 किन्नरों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इनमें से कुछ ने फिनायल पी था। चार किन्नरों ने आत्मदाह का भी प्रयास किया, जिन्हें समय रहते पुलिस ने बचा लिया। सभी प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दो गुटों में विवाद

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार यह घटना किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के कारण हुई। विवाद के बाद कुछ किन्नरों ने जान देने का प्रयास किया।

प्रशासन और पुलिस की सतर्कता

डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार सहित जिला और पुलिस प्रशासन की टीम प्रभावितों का उपचार सुनिश्चित कर रही है।

आगे की कार्रवाई

किन्नरों की स्थिति सामान्य होने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे और यह पता लगाया जाएगा कि किस कारण से किसने जहरीला पदार्थ लिया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों