ठंडी हवाओं के बीच दक्षिणी मध्यप्रदेश में तीन दिन तक बारिश की संभावना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ठंडी हवाओं के बीच दक्षिणी मध्यप्रदेश में तीन दिन तक बारिश की संभावना

BY: MOHIT JAIN

दक्षिणी जिलों में तीन दिन हल्की बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के करीब 10 जिलों में 15 से 17 अक्टूबर तक बूंदाबांदी होगी। वहीं भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा।

मानसून विदा, लेकिन बारिश जारी

हालांकि प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई 13 अक्टूबर को हो चुकी है, फिर भी दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस साल मानसून 16 जून को आया था और करीब 3 महीने 28 दिन सक्रिय रहा।

हवा बदली, रातें हुई ठंडी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से उत्तरी हवा चल रही है, जिससे मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ी है। मंगलवार को दिन साफ रहा, लेकिन बुधवार से फिर गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

सोमवार-मंगलवार की रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में 16°C, इंदौर में 17.2°C, ग्वालियर में 18.2°C, उज्जैन में 18.8°C और जबलपुर में 19.6°C दर्ज किया गया। राजगढ़ का तापमान सबसे कम 14.4°C तक पहुंचा।

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार