बेंगलुरु में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया। अभी भी 7 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव अभियान जारी है।
बेंगलुरु और उसके आसपास भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते शहर के हेनूर इलाके में यह हादसा हुआ। जो इमारत गिरी है उसमें करीब 20 लोग काम कर रहे थे। घटना स्थल का जायजा लेने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी पहुंचे थे।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, “मुझे बताया गया कि कोई अनुमति नहीं दी गई है। अवैध गतिविधियां चल रही थीं। हम मालिक, ठेकेदार और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पूरे बेंगलुरु में मैं इसे देखूंगा। हम एक निर्णय लेकर आएंगे। सभी अवैध निर्माण तुरंत रोक दिए जाएंगे। ठेकेदार, मेरे अधिकारी और यहां तक कि संपत्ति के मालिक सभी पर कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।”
जिन 5 लोगों की मौत हुई है उनके नाम अरमान, त्रिपाल, सत्यराजू और मोहम्मद साहिल शामिल था। प्रशासन में सभी मृतकों के परिजन को आश्वासन दिया है कि उनकी पूरी सहायता की जाएगी।





