,

ट्रंप ने शहबाज शरीफ के सामने कहा- भारत महान देश, पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त

- Advertisement -
Ad imageAd image
ट्रंप ने शहबाज शरीफ के सामने कहा- भारत महान देश, पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त

BY: MOHIT JAIN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनकी प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि “भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व मेरे बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं। वे शानदार काम कर रहे हैं।”

शहबाज शरीफ के सामने हुई तारीफ

इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ट्रंप के पीछे खड़े थे। जब ट्रंप पीएम मोदी की तारीफ कर रहे थे, उन्होंने शहबाज की ओर भी पलटकर देखा। इस पर शहबाज शरीफ मुस्कुराते हुए ट्रंप की बात का स्वागत किया।

पाकिस्तान और भारत के बेहतर रिश्तों की उम्मीद

भारत महान देश... शहबाज शरीफ के सामने बोले ट्रंप, PM मोदी को बताया अच्छा  दोस्त | India is agreat country led by my good friend pm modi said donald  trump

ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भी प्रशंसा की और शहबाज शरीफ को सभा में संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।

ट्रंप के मध्यस्थ प्रयास और पश्चिम एशिया में शांति

शहबाज शरीफ ने कहा कि ट्रंप के अथक प्रयासों के बाद पश्चिम एशिया में शांति स्थापित हुई है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अब तक भारत और पाकिस्तान समेत आठ विवादों को सुलझाने में मदद की है, जिनमें इजराइल-गाजा संघर्ष भी शामिल है।

भारत-पाकिस्तान संघर्ष का समाधान

ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। भारत ने इसके पीछे दोनों सेनाओं के डीजीएमओ स्तर की बातचीत को मुख्य कारण बताया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल