भिवानी में फूंका भाजपा सरकार व अभय चौटाला का पुतला: IPS सुसाइड केस में न्याय की मांग, बड़ें आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: JD Duggal

भिवानी : सोमवार को IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भिवानी के रोहतक गेट पर भाजपा सरकार व इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का पुतला भी फूंका गया। साथ ही सरकार व अभय चौटाला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों ने कहा कि आईपीएस वाई पूरन कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन भी किया जाएगा।
हरियाणा चमार महासभा से राजू मेहरा ने कहा कि एक होनहार अफसर किसी भी समाज में हो सकता है। इस तरह की ज्यादती करना गलत है। भाजपा ने एक प्रोपगेंडा पूरे देश में फैला रखा है। जिसके तहत लोगों को जाति व धर्म में बांटा जा रहा है। इसमें भाजपा कहीं ना कहीं कामयाब भी हो रही है। लेकिन आज क्रांति का दिन है और आईपीएस वाई पूरन कुमार की शहादत खराब नहीं जाएगी।

राजू मेहरा ने कहा कि उसकी शहादत काम करेगी और एक क्रांति इस देश व प्रदेश में होगी। हम चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा और अभय चौटाला का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया है। क्योंकि अभय चौटाला ने आईपीएस वाई पूरन कुमार को लेकर अशोभनीय बयान दिया है। वहीं आईजी वाई पूरन कुमार मामले में लीपापोती के खिलाफ भाजपा सरकार के उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।
लाडो एक नई पहल संस्था के अध्यक्ष अमरदीप लड़वाल ने कहा कि अभय चौटाला ने आईपीएस वाई पूरन की मौत को लेकर गलत बयान दिया। वहीं सरकार ने आईपीएस वाई पूरन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए अभय चौटाला व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया है। युवा वाल्मीकि एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष आशु वाल्मीकि ने कहा कि अभी तो यह जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया है। अगर उन्हें न्याय नहीं दिया गया तो यह विरोध प्रदर्शन बड़े स्तर प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime