,

खरगोन में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल — पांच को जिला अस्पताल रेफर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Rahul Pandiya

खरगोन (भीकनगांव)। खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गोविंदपुरा गांव के पास ज्ञानदीप स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।
सौभाग्य से किसी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है, लेकिन पांच से अधिक बच्चों को अधिक चोटें आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों की मदद से बच्चों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही भीकनगांव पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को भीकनगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश बच्चों को हाथ, पैर और शरीर पर हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ को टांके लगाने की जरूरत पड़ी है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। स्कूल बस आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर ज्ञानदीप स्कूल, भीकनगांव आ रही थी। तेज मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करता है। पहले भी जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन लापरवाह बने हुए हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि —

तेज रफ्तार पर लगाम कब लगेगी?
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ताकि फिर से वही जांच और आश्वासन की औपचारिकता दोहराई जाए?

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त