,

सोना ₹1,784 सस्ता, लेकिन चांदी ₹1.62 लाख के नए हाई पर; इस साल अब तक ₹76,000 से ज्यादा बढ़ी कीमत

- Advertisement -
Ad imageAd image
सोना ₹1,784 सस्ता, लेकिन चांदी ₹1.62 लाख के नए हाई पर; इस साल अब तक ₹76,000 से ज्यादा बढ़ी कीमत

BY: MOHIT JAIN

लगातार चार दिन की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,784 घटकर ₹1,20,845 पर आ गया है। गुरुवार को इसका भाव ₹1,22,629 प्रति 10 ग्राम था, जो अब तक का ऑलटाइम हाई था। वहीं, चांदी पहली बार ₹1.62 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। इसकी कीमत ₹2,593 बढ़कर ₹1,62,143 प्रति किलो हो गई है, जबकि गुरुवार को यह ₹1,59,550 प्रति किलो थी।

इस साल सोने की कीमत में अब तक ₹44,683 की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,20,845 हो गया है। इसी तरह, चांदी इस साल ₹76,126 महंगी हुई है। पिछले साल के अंत में चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,62,143 प्रति किलो हो गई है।

त्योहारी सीजन और वैश्विक हालात से सोने में तेजी

गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल तक सोना ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का कहना है कि सोने की कीमत ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने में तेजी के तीन मुख्य कारण हैं पहला, फेस्टिव सीजन में डिमांड का बढ़ना, क्योंकि दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। दूसरा, जियोपॉलिटिकल टेंशन और ट्रेड वॉर की आशंकाओं के चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। तीसरा, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपने भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाई जा रही है।

चांदी की कीमतों में उछाल के चार बड़े कारण

चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे चार प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं त्योहारी सीजन में मांग बढ़ना, रुपए की कमजोरी से आयात लागत का बढ़ना, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर उद्योगों में मांग बढ़ना, और वैश्विक स्तर पर सप्लाई में कमी आना।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, इसलिए शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली की संभावना है। हालांकि, लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए इसमें अब भी संभावनाएं बनी हुई हैं।

सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को दो बातों का ध्यान रखना चाहिए। पहला, हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। 1 अप्रैल से बिना छह अंकों वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क (HUID) के सोना बेचना मान्य नहीं है। दूसरा, खरीदारी से पहले सोने का भाव और वजन कई सोर्स से क्रॉस-चेक करें ताकि सही कीमत का अंदाजा लगाया जा सके।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता