,

डही में दिखा तेंदुआ, रिहायशी इलाके में मचा हड़कंप

Leopard spotted in Dahi, panic spread in residential area

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

धार। जिले के ग्राम डही (तहसील कुक्षी) में शुक्रवार रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में दिखाई देने से दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे कुक्षी-डही मार्ग पर रोड किनारे एक तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान कुक्षी से डही की ओर आ रहे चार पहिया वाहन चालक बंटी सोनी, जो डही के ही निवासी हैं, ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

बंटी सोनी द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ सड़क किनारे आराम से चलता हुआ जंगल की ओर बढ़ रहा है। रिहायशी इलाके के पास तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ गई है। वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें और किसी भी तरह की वन्य जीव की गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…