Isa Ahmad
कांकेर शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एनएच 30 मार्ग पर रात के समय स्कूटी में सवार एक युवक और युवती का खुलेआम अशोभनीय हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद शहरवासियों में आक्रोश फैल गया है और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रात में एनएच 30 पर हदें पार करते दिखे युवक-युवती
वीडियो में युवक और युवती स्कूटी चलाते हुए खुलेआम आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। यह घटना शहर के एनएच 30 मार्ग की बताई जा रही है। राहगीरों ने इस घटना को देखकर नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में गलत संदेश देती हैं।
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद कांकेर के स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें करने वालों में भय बना रहे। लोगों का कहना है कि आज के युवा संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं से खिलवाड़ कर समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए इनके खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।





