,

ग्वालियर में पूर्व बार अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर: डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, गिरफ्तारी देने पहुंचे अनिल मिश्रा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान दिया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। इस विवाद के बाद मिश्रा अपने समर्थकों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और गिरफ्तारी देने की पेशकश की। वहां काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा होता रहा, हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

एफआईआर के अनुसार, मिश्रा ने एक वीडियो में डॉ. अंबेडकर के खिलाफ अनुचित भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद दलित संगठनों और जूनियर वकीलों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी किया और सोमवार देर रात विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मिश्रा बोले – “मैंने कोई अपराध नहीं किया”
एसपी ऑफिस पहुंचने पर अनिल मिश्रा ने कहा, “मैंने जो कहा, वह तथ्य है। संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी है और उस पर अंकुश लगाया जा रहा है। मैंने कोई अपराध नहीं किया। अगर चुनौती दी गई है, तो मैं उसका सामना करूंगा।”

दलित संगठनों ने जताया विरोध
इस टिप्पणी से नाराज होकर सम्यक समाज सं के संयोजक लाखन सिंह बौद्ध बड़ी संख्या में लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एफआईआर दर्ज न होने पर भोपाल मार्च और धरने की चेतावनी दी।

प्रशासन ने बताया – जांच जारी
एडिशनल एसपी ग्रामीण जयराज कुबेर ने बताया कि क्राइम ब्रांच सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। अनिल मिश्रा को पहले नोटिस भेजा गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकरण अभी विवेचना के अधीन है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पृष्ठभूमि: मूर्ति स्थापना विवाद से जुड़ा मामला
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब मई 2025 में ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद सीनियर और जूनियर अधिवक्ताओं में टकराव बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने फिलहाल प्रतिमा स्थापना पर रोक लगाई और मूर्ति को शहर से बाहर एक वर्कशॉप में रखवा दिया। इसके बाद से मामला लगातार सामाजिक और कानूनी तनाव का कारण बना हुआ है।

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी