,

गरियाबंद: शराबी शिक्षक से परेशान ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

Gariaband Breaking: Villagers upset with drunken teacher lock school, education department swings into action after protest

विरोध के बाद शिक्षा विभाग हरकत में

गरियाबंद। जिले के कोडोहरदी गांव में ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक टंकेश्वर सोम पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे नशे की हालत में स्कूल आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लगातार चेतावनी के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, आज उन्होंने खुद स्कूल बंद करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक शराबी प्रधान पाठक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे स्कूल में प्रवेश नहीं करने देंगे।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया और जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो शिक्षक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे चाहते हैं कि स्कूल में ऐसा शिक्षक नियुक्त हो जो बच्चों को अनुशासन और शिक्षा दोनों सिखा सके।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…