मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार की 21 लाख महिलाओं को मिला ₹10-10 हजार का लाभ, जानें कब आएगी अगली किस्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Women Employment Scheme: 21 lakh women of Bihar received benefits of ₹10,000 each, know when the next installment will come

by: vijay nandan

पटना: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज राज्य की 21 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीसरी किस्त के रूप में महिलाओं के खातों में ₹10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

अब तक 3 किस्तों में 1.21 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक तीन चरणों में धनराशि भेजी जा चुकी है।
पहली किस्त 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी, जिसके तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में राशि पहुंची।
दूसरी किस्त 3 अक्टूबर को दी गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं को ₹10-10 हजार भेजे।
तीसरी किस्त, जो 6 अक्टूबर को जारी की गई, में 21 लाख महिलाओं को लाभ मिला।
कुल मिलाकर अब तक 1.21 करोड़ महिलाओं को इस योजना से फायदा मिला है। जबकि, लगभग 1.4 करोड़ महिलाओं ने आवेदन किया था।

अगली किस्त की तारीखें तय

जिन महिलाओं को अब तक भुगतान नहीं मिला है, उनके खाते में भी जल्द पैसा भेजा जाएगा। सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक हर शुक्रवार को राशि ट्रांसफर करने का शेड्यूल जारी किया है।

इन तारीखों में आएगी किस्त
1. 17 अक्टूबर 2025
2. 24 अक्टूबर 2025
3. 31 अक्टूबर 2025
4. 7 नवंबर 2025
5. 14 नवंबर 2025
6. 21 नवंबर 2025
7. 28 नवंबर 2025
8. 5 दिसंबर 2025
9. 12 दिसंबर 2025
10. 19 दिसंबर 2025
11. 26 दिसंबर 2025

ऐसे करें अपनी किस्त का स्टेटस चेक

अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और सभी दस्तावेज़ सही हैं, तो आपको किसी अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। सरकार चरणबद्ध तरीके से राशि भेज रही है। जिन महिलाओं के खाते में आज पैसा गया है, उन्हें SMS अलर्ट प्राप्त होगा। अगर राशि नहीं आई है, तो बैंक खाते की स्थिति, आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की जांच कर लें।

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदक महिला को जीविका समूह से जुड़ा होना जरूरी है।
शहरी क्षेत्रों की महिलाएं पोर्टल पर जाकर सीधे आवेदन कर सकती हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने ग्राम संगठन केंद्र से फॉर्म भर सकती हैं।
योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार, आत्मनिर्भरता और वित्तीय सशक्तिकरण से जोड़ना है।

योजना का उद्देश्य

“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” बिहार सरकार की उन योजनाओं में से है जो सीधे महिलाओं के हाथ में आर्थिक सहयोग पहुंचाती है। इसका मकसद है, ग्रामीण और शहरी महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने में सहायता देना,
परिवार की आय बढ़ाना और राज्य की आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना।

बिहार में एनडीए सरकार का यह कदम राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा प्रयास है। आने वाले हफ्तों में बाकी लाभार्थियों के खातों में भी राशि पहुंच जाएगी।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का