,

ग्वालियर में दो तस्कर गिरफ्तार: एक्टिवा में 2 किलो गांजा ले जा रहे थे, डिलीवरी से पहले पकड़े गए

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: MOHIT JAIN

ग्वालियर पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जनकगंज थाना पुलिस ने एक्टिवा क्रमांक MP07 ZA-7058 से 2 किलो 147 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल पहाड़िया चौकी के पास दो युवक गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। चेकिंग के दौरान संदिग्ध एक्टिवा आते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव जायसवाल (48) और सुनील कुशवाह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति