एमपी की 10 बड़ी खबरें: 6 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एमपी की 10 बड़ी खबरें: 6 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश में मौसम से लेकर राजनीति और स्वास्थ्य तक कई अहम खबरें सामने आई हैं। एक ओर मानसून लौटने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर किसानों और आम जनता के लिए नई नीतियों और चुनौतियों की चर्चा जारी है। पढ़िए एमपी की आज की 10 बड़ी अपडेट्स:

1. अब कमजोर होगा बारिश का सिस्टम, मानसून लौटेगा

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भोपाल समेत 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ेगा।

2. किसान ने उज्जैन में उगाया उत्तराखंड का राजमा

उज्जैन जिले के एक किसान ने उत्तराखंड किस्म का राजमा सफलतापूर्वक उगाया है।
सिर्फ दो सिंचाई में 100 दिनों में फसल तैयार हो गई। कम पानी और कम खर्च में बेहतर उपज से अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं।

3. इंदौर में हाई BP और कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ा

स्वास्थ्य विभाग की 4 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

30% लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, 40% में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा
अमेरिका के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी इंदौर के इन आंकड़ों पर चिंता जताई है।

4. जबलपुर में करंट से हादसा, दो की मौत

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
जबलपुर में ट्रक बिजली के तार से टकरा गया, जिससे करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई

5. सरकारी भर्ती पर नया नियम: कम आवेदन पर सीधा इंटरव्यू

MPPSC और ESB ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।
अब जिन पदों पर 500 से कम आवेदन आएंगे, वहां सीधा इंटरव्यू होगा।

6. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जबलपुर में

सीएम मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे।
वे महाकौशल और साइंस कॉलेज के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।

7. भोपाल में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन आज

राज्यभर से उपभोक्ता भोपाल में इकट्ठा होंगे।
प्रदर्शन में 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने सहित 11 मांगें रखी जाएंगी।

8. भोपाल-दिल्ली वंदे भारत में वोल्वो जैसा आराम

रेलवे ने भोपाल-दिल्ली और जबलपुर रूट की वंदे भारत ट्रेनों में नई सीटें लगाने की योजना बनाई है।
अब यात्रियों को नरम सीट, ज्यादा लेग स्पेस और बेहतर सुविधा मिलेगी।

9. टीकमगढ़ में हर्ष फायरिंग से युवती घायल

टीकमगढ़ जिले में गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में दो बहनें घायल हो गईं।
एक युवती को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया।

10. सागर में राज्यपाल का दौरा आज

राज्यपाल आज सागर के कड़ता गांव पहुंचेंगे।
वे नर्सरी में पौधरोपण करेंगे और हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित करेंगे।

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ