,

ग्वालियर में सिंधिया का शाही अंदाज: थंडरबर्ड विंटेज कार चलाते दिखे

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में सिंधिया का शाही अंदाज: थंडरबर्ड विंटेज कार चलाते दिखे

BY: MOHIT JAIN

ग्वालियर की सड़कों पर शुक्रवार रात एक शाही नज़ारा देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर राजघराने के उत्तराधिकारी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे के साथ रॉयल थंडरबर्ड विंटेज कार चलाते नजर आए।

महल से निकलते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। लोगों ने मोबाइल कैमरों से इस पल को रिकॉर्ड किया और “राजा साहब” के जयकारे लगाए। सिंधिया ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। बताया जा रहा है कि वे ग्वालियर फोर्ट स्थित सिंधिया बॉयज स्कूल की ओर जा रहे थे।

चुनिंदा राजघरानों की अनमोल धरोहर

सिंधिया परिवार के पास जो थंडरबर्ड रॉयल विंटेज कार है, वह बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक मॉडल मानी जाती है। यह कार फोर्ड थंडरबर्ड सीरीज़ की शुरुआती पीढ़ी की है अपने डैशिंग लुक, दो सीटों वाली बनावट और शानदार डिजाइन के लिए प्रसिद्ध।
आज भी देश के कुछ ही राजघरानों के पास ऐसी विंटेज क्लासिक कारें मौजूद हैं, और सिंधिया परिवार ने इसे बखूबी संरक्षित रखा है।

ग्वालियर-चंबल दौरे पर हैं सिंधिया

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर हैं। दशहरा के अवसर पर वे शमी पूजन के लिए ग्वालियर आए थे। दिन में उन्होंने शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की और शाम को अपने महल में पारंपरिक राजपरिवार की रस्में निभाईं। ग्वालियर में जब भी सिंधिया मौजूद होते हैं, वे अपने राजवंशीय परंपराओं को उसी शाही गरिमा के साथ निभाते हैं चाहे शमी पूजन हो या दशहरा के विशेष अवसर। शुक्रवार रात वे उसी शाही ठाट-बाट में, खुद अपनी विंटेज कार ड्राइव करते हुए नजर आए।

ग्वालियर में सिंधिया की यह झलक एक ओर जहां उनके राजसी अंदाज की याद दिलाती है, वहीं दूसरी ओर उनके सादगी और लोगों से जुड़ाव की झलक भी देती है। समर्थकों के लिए यह पल न सिर्फ रोमांचक था, बल्कि एक बार फिर “राजघराने की शान” का एहसास करा गया।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति