हाथरस हदासे के तीन महीने बाद सामने आया भोले बाबा, न्यायिक आयोग के सामने हुआ पेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhole Baba

हाथरस भगदड़ के 3 महीने बाद भोले बाबा उर्फ सूरजपाल लखनऊ न्यायिक आयोग के सामने पेश हुआ। जहां उससे बंद कमरे में 2.15 घंटे पूछताछ हुई, जिसमें भगदड़ पर सवाल पूछे गए। इस दौरान हाथरस में 121 लोगों की मौत के जिम्मेदार बाबा के ठाठ भी देखने को मिले। वीवीआईपी दर्जा और BJP का झंडा लगी गाड़ी में बैठकर भोले बाबा न्यायिक आयोग पहुंचा।

बीजेपी विधायक के साथ पहुंचा बाबा
इस दौरान बाबा ने सत्संग में शामिल 1100 लोगों का एफिडेविट आयोग को सौंपा। बाबा पेशी पर पीलीभीत से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के साथ आया था। बाबा की पेशी को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने 1 किमी. का इलाका सील कर दिया था। जनपथ मार्केट की सभी दुकानें बंद कराई दी। जगह-जगह पुलिस और RAF के जवान तैनात रहे। बाबा के लखनऊ आने की सूचना पर उसके अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंच गए। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग करके उनको रोक दिया।

ये था पूरा मामला
जुलाई महीने में हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग हुआ था। जिसमें मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। उनका काफिला निकालने के लिए सेवादरों ने भीड़ को रोक दिया था, इस दौरान उनकी चरण रज लेने की होड़ में लोग गिरते गए। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: