,

खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा,11 की मौत, 8 बच्चियां शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image
खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा,11 की मौत, 8 बच्चियां शामिल

रिपोर्टर: देवेन्द्र जायसवाल, EDIT BY: MOHIT JAIN

खंडवा दुर्गा विसर्जन हादसा: तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 की मौत

खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला में दुर्गा विसर्जन के दौरान गुरुवार शाम एक दुखद हादसा हुआ। गांव के लोग तालाब में प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पानी में पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ बच्चियां भी शामिल हैं।

हादसा कैसे हुआ

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में तय से ज्यादा लोग सवार थे। तालाब के पास एक पुलिया के ऊपर वाहन रोकते समय संतुलन बिगड़ा और ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही लोग चीख-पुकार करने लगे, और कई लोग गहरे पानी में डूब गए। प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया, और गोताखोरों ने शव और लापता लोगों की तलाश जारी रखी।

प्रशासन की प्रतिक्रिया और मदद

कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। स्थानीय लोग सरकार से घायलों के लिए उचित इलाज और समर्थन की मांग कर रहे हैं।

हादसे ने पूरे क्षेत्र में मातम छा दिया है। गांव के कई घरों से एक साथ दो-दो बच्चों के शव निकलने की खबरें सामने आई हैं। यह हादसा धार्मिक उत्सवों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

CM मोहन यादव ने मुआवजा देने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा और उज्जैन के पास हुए दुर्गा विसर्जन हादसों पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने देवी मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिवारों को साहस और संबल देने की प्रार्थना भी की।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल