,

मुंडन संस्कार में शामिल होने आए युवक की नदी में डूबकर मौत, शव 1 किमी दूर रेत में दबा मिला

Report: Suresh Kumar, Edit: Yoganand Shrivastva

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। भवरखोह गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई। युवक अपने साले के बेटे के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम दुर्खटा मंदिर में संपन्न हुआ था। इसके बाद गांव में बकरे की पार्टी हुई। देर रात मृतक युवक नदी पार करके घर लौट रहा था। इस दौरान तेज बारिश के कारण नदी उफान पर थी। पानी का बहाव ज्यादा होने से युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

शव मिला 1 किलोमीटर दूर

रातभर खोजबीन के बाद युवक का शव घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जमगड़ी बरौना महान नदी में मिला। शव नदी के बहाव के साथ बहकर जंगल के पास रेत में दबा हुआ पाया गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…