,

Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकियों की कायराना हरकत, सेना के जवान कर की हत्या, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के जंगलों में आतंकियों ने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) के दो जवानों का अपहरण कर लिया था। एक जवान किसी तरह आतंकियों के चंगुल से निकलने में सफल रहा, लेकिन दूसरा लापता था। सुरक्षा बल उसकी तलाश में जुटे थे। अब जानकारी सामने आई है कि, दूसरे जवान की हत्या कर दी गई है। जवान का शव जंगल से बरामद हुआ है। जवान के शव पर गोलियों के निशान हैं।

सैन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम आने थे। इसे देखते हुए संवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्ष व्यवस्था की गई थी। इसी के तहत जवानों को अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में स्थित शांगस के जंगल में तैनात थे। चुनाव परिणाम आते ही आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया। आतंकियों के कब्जे से बचकर आए जवान ने सेना को वारदात की सूचना दी। इसी आधार पर पुलिस व पैरा-मिलिट्री ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

यह घटना मंगलवार को घटी थी। देर रात तक जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद जवानों ने बुधवार सुबह से फिर तलाशी अभियान तेज कर दिया। संयुक्त टीम अलग-अलग टुकड़ियों में बंटकर जवान की तलाश कर रही थी। जान बचाकर आए जवान को सुरक्षा बलों ने सुरक्षा में रखा है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जो जवान भागने में कामयाब हो गया है उसे आतंकियों द्वारा फिर निशाना बनाया जा सकता है। मारे गए जवान की पहचान हिलाल अहमद के रूप में हुई है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की