संभल पुलिस का धरपकड़ अभियान, ₹25,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
संभल पुलिस का धरपकड़ अभियान, ₹25,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्टर: महेश राघव, EDIT BY : MOHIT JAIN

संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना एचोड़ा कंबोह पुलिस देर रात वाहन जांच कर रही थी।

वाहन जांच के दौरान बदमाश ने की फायरिंग

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। अचानक हुई इस फायरिंग से पुलिस टीम सतर्क हो गई और जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, मौके पर गिरफ्तारी

पुलिस की कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। मौके पर ही पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी ₹25,000 का इनामी अपराधी है।

कुशीनगर का रहने वाला है इनामी अपराधी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जनपद कुशीनगर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुठभेड़ जैसी कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी