BY- ISA AHMAD
मुंगेली। जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सरगांव क्षेत्र के बावली गांव स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल के एक कक्ष से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से 10 पेटी शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी।
कांग्रेस का सरकार पर हमला
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस ने लिखा –
- “विष्णुदेव साय सरकार अब पाठशालाएं बंद कर मधुशालाएं खोलने वाली है।”
- “सरकारी स्कूलों को अवैध शराब संग्रहण का केंद्र बनाया जा रहा है।”
सवालों के घेरे में प्रशासन
स्कूल के कमरे से अवैध शराब मिलने की घटना ने प्रशासन की व्यवस्था और सुरक्षा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या यही तरीका है जिससे प्रदेश को संवार रही है भाजपा सरकार?





