करूर भगदड़ मामला: FIR में बड़ा खुलासा, एक्टर विजय पर लगे आरोप – TVK ने बताई राजनीतिक साजिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

तमिलनाडु: करूर में हुई भीषण भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद मामले की जांच जारी है। इस घटना से जुड़े एफआईआर में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अभिनेता और टीवीके (तमिलगा वेट्रि कळगम) प्रमुख विजय की वजह से यह त्रासदी हुई। वहीं टीवीके ने इसे साजिश करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

पुलिस का आरोप: विजय की वजह से हुई भगदड़
एफआईआर के मुताबिक, रैली सुबह 9 बजे शुरू होनी थी और 11 बजे तक भारी भीड़ जमा हो गई थी। विजय को दोपहर 12 बजे भाषण देना था, लेकिन वह शाम 7 बजे पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उनकी देरी से भीड़ में बेचैनी और उत्सुकता बढ़ी, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि विजय की प्रचार बस बिना अनुमति कई जगहों पर रुकी, जिससे एक अनौपचारिक रोड शो जैसा माहौल बन गया। भीड़ बढ़ने के बावजूद भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं का इंतजाम नहीं किया गया।

एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि टीवीके कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। भीड़ को काबू में रखने के लिए बनाई गई व्यवस्थाएँ नज़रअंदाज़ की गईं। कई समर्थक विजय की झलक पाने के लिए पास के शेड की टिन की छत पर चढ़ गए, जो टूटकर गिर गई और कई लोगों की मौत हो गई।

टीवीके का पलटवार और कोर्ट की ओर रुख
टीवीके नेताओं ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। पार्टी के चुनाव प्रबंधन महासचिव आधव अर्जुन ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने बार-बार उनकी पसंद के स्थानों पर रैली की अनुमति नहीं दी और जानबूझकर ऐसे क्षेत्रों में अनुमति दी गई जहां भीड़ जुटना मुश्किल था।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि रैलियों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित की गई और पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। अर्जुन ने कहा कि करूर की घटना भी इसी पैटर्न का हिस्सा थी। उनका कहना है कि विजय का भाषण शुरू होने से पहले ही बिजली काट दी गई, जिससे लोग बैकअप जनरेटर की ओर भागे और भीड़ बेकाबू हो गई। टीवीके का यह भी आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने रैली में घुसकर न केवल विजय बल्कि भीड़ पर भी पत्थर और चप्पल फेंके, जिससे अफरा-तफरी और बढ़ गई।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार