BY: Ram Yadav
रायसेन: जिले में खाद और यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने सोमवार को बेगमगंज मंडी के सामने चक्का जाम कर दिया।
किसानों की नाराज़गी
- किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही।
- खाद में मिलावट और किल्लत से फसल प्रभावित हो रही है।
- कई दिनों से मांग उठाने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
प्रशासन की सक्रियता
चक्का जाम की खबर मिलते ही बेगमगंज एसडीएम सौरभ मिश्रा मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
राजनीतिक रंग भी चढ़ा
इस आंदोलन में कांग्रेस नेता राजेंद्र तोमर भी किसानों के साथ शामिल हुए।
यातायात प्रभावित
चक्का जाम के चलते भोपाल-सागर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।





