इंदौर: होटल में युवक ने की आत्महत्या, वीडियो कॉल पर प्रेमिका को दी थी धमकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: हीरानगर इलाके में शनिवार देर रात एक 21 वर्षीय युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल पर धमकी दी थी। जब तक दोस्त और होटल स्टाफ मौके पर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

होटल के कमरे में लटका मिला शव

घटना मधुरे श्री होटल की है। मृतक की पहचान आर्यन चौहान (पुत्र गौतम चौहान, निवासी साहू नगर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आर्यन दो दिन से घर नहीं लौटा था और उसने परिवार को बताया था कि वह दोस्त के घर ठहरेगा। लेकिन रात करीब 2 बजे उसका दोस्त होटल पहुंचा और कमरे का दरवाजा खुलवाने पर अंदर शव मिला।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

जांच में सामने आया कि आर्यन का कई वर्षों से विजयनगर की एक युवती से प्रेम संबंध था। आर्यन उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती पिछले एक साल से शादी से इंकार कर रही थी। मोबाइल चैट में दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर बहस के सबूत मिले हैं। आर्यन को यह भी शक था कि युवती किसी और से बात करती है।

परिवार में मचा कोहराम

आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन भी है। पिता टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार ने बताया कि युवती कई बार उनके घर आ चुकी थी, लेकिन बेटे के इस कदम से वे हैरान हैं।

पुलिस जांच जारी

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने आर्यन का मोबाइल जब्त कर लिया है और चैट व कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके।

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण