,

इंदौर में सियासी संग्राम, शीतलामाता बाजार में गरमाया माहौल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Devendra Jaiswal

इंदौर: शीतलामाता बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन से पहले ही सियासी तापमान चढ़ गया है। बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने “लव जिहाद” की मानसिकता को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा ने दी चेतावनी

  • बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चूड़ियां लेकर बाजार में पहुंचीं।
  • उनका कहना है कि अगर दिग्विजय सिंह लव जिहाद जैसी सोच रखने वालों का समर्थन करते हैं, तो उन्हें प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां भेंट की जाएंगी।
  • महिला कार्यकर्ताओं ने कहा— “हम चुप नहीं बैठेंगे, दिग्विजय को महिलाओं की ताकत का एहसास कराएंगे।”

पुलिस सतर्क

दिग्विजय सिंह के शीतलामाता बाजार आने से पहले ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सियासी भूचाल के आसार

महिला मोर्चा का यह विरोध प्रदर्शन दिग्विजय सिंह के दौरे को लेकर माहौल और गरमा सकता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच आमने-सामने की स्थिति भी बन सकती है।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी